अयोध्या: भगवान राम पर दिए टीएमसी विधायक के बयान पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, बोले- मुस्लिम भी राम की ही संतान

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा के भगवान राम पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि 10 से 15 प्रतिशत लोगों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश मुस्लिम सनातनी परंपरा से जुड़े हुए हैं। यदि चार से पांच पीढ़ी पीछे चला जाए तो आज के अधिकतर मुस्लिम पहले हिंदू ही थे। मुस्लिम भी भगवान राम की ही संतान हैं और सभी सनातनी हैं।

 

उन्होंने कहा कि सृष्टि की शुरुआत मनु से मानी जाती है। मनु से होते हुए परंपरा भगवान राम तक आती है। ऐसे में यदि कोई यह कहता है कि भगवान राम मुस्लिम थे। उसकी बात मान ली जाए, तो इसका सीधा अर्थ यह होगा कि वह स्वयं भी पहले हिंदू था।

 

वहीं, दूसरी ओर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कहा कि इसमें सबसे ज्यादा वोट हिंदुओं के कट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गोंडा जिले में सबसे अधिक वोट ब्राह्मण समाज के कटे हैं। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि चार से पांच करोड़ वोट कटेंगे। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान हिंदू मतदाताओं का होगा। जनता यह बात समझ चुकी है, लेकिन विपक्ष इसे समझने को तैयार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष अभी से ही अपनी संभावित हार का बहाना तलाश रहा है। चुनाव में हारने के बाद इसका ठीकरा एसआईआर प्रक्रिया पर फोड़ेगा। दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह जिले के पूराकलंदर क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में हनुमान सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

और पढ़े  UP- 7वीं बार घोड़ी चढ़ने की तैयारी में 55 साल के पिता, शादी रुकवाने के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Spread the love
  • Related Posts

    दरिंदगी के बाद शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े, डबल मर्डर की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का…


    Spread the love

    यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, UP में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-BJP का नया फार्मूला

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार आने के लिए भाजपा ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी सहमति बताई जा रही…


    Spread the love