ब्रेकिंग – धूमधाम के साथ निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा

Spread the love

ब्रेकिंग – धूमधाम के साथ निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा

अयोध्या। श्री साईं मंदिर से गुरुवार को मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य साईं बाबा की विशाल शोभायात्रा शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में भक्तों के साथ महिलाएं बच्चे और विशिष्ट लोग सम्मिलित रहे। यात्रा का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी नगर शैलेश सिंह ने किया।
हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर में साई बाबा की पालकी यात्रा भव्य रुप से धूमधाम नगर भ्रमण कराया गया। गाजे-बजे के साथ पीले वस्त्र में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव में यात्रा में सम्मिलित रहे ।
यात्रा श्री साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग सदर तहसील होते हुए सिविल लाइन चौकी से मुड़कर हनुमानगढ़ी रिकाबगंज, चौक पथ पर चौराहा से मुड़कर उसी रास्ते रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पुष्पराज चौराहा स्टेट बैंक होते हुए श्री साईं मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई ।
इस यात्रा में मंदिर के पुजारी ऋषि साईं , वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ,कृष्णा साईं, अभिषेक पांडेय, पवन पांडेय, आदर्श मिश्रा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। मंदिर प्रांगण में दुकान लगाए फूलमली सहित सभी दुकानदार भक्ति भाव में यात्रा के साथ सम्मिलित हुए।


Spread the love
और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *