ब्रेकिंग- मिल सकती है बड़ी राहत: अब 20 रुपये लीटर मिलेगा सरसों का तेल, इन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

Spread the love

ब्रेकिंग- मिल सकती है बड़ी राहत: अब 20 रुपये लीटर मिलेगा सरसों का तेल, इन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया एक लाख रुपये से कम आय वालों को दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की रियायती दर पर वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएवाई और बीपीएल परिवारों को जून 2021 से सरसों तेल के स्थान पर 250 रुपये प्रति परिवार डीबीटी दी जा रही थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों के हितों के मद्देनजर इस स्कीम पर पुनर्विचार करते हुए निर्णय लिया है कि ऐसे परिवार जिनकी परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, उन्हें जुलाई 2023 से दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की रियायती दर पर वितरित किया जाएगा।
जिला फरीदाबाद में इस स्कीम में प्रत्येक मास लगभग 18 लाख एएवाई/बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार द्वारा सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की दो एजेंसियों हैफेड तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को चुना गया है। जिनके द्वारा प्रत्येक माह सरसों का तेल कान्फेड के प्वाइंट पर डिलीवर किया जाएगा।
इसके लिए हैफेड को 15 व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को सात जिले अलॉट किए गए हैं। सरसों के तेल का वितरण लाभार्थियों को बिकी यंत्र के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण उपरांत डिपो धारकों के माध्यम से जुलाई से किया जाना था। परंतु किसी कारणवश जो लाभार्थी जुलाई के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए थे, उन्हें अगस्त पिछले माह का सरसों तेल वितरित किया जाएगा। दोनों महीनों के लिए बायोमैट्रिक पंच अलग-अलग किया जाएगा।

और पढ़े  बैंक घोटाला: विक्रम वधावा की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे कई IAS, सोने में किया था इन्वेस्ट

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *