Breaking: बड़ा फैसला- भाजपा नेता की हत्या के मामले में 14 दोषियों को मौत की सजा ।

Breaking: बड़ा फैसला- भाजपा नेता की हत्या के मामले में 14 दोषियों को मौत की सजा ।

केरल की एक अदालत ने अलप्पुझा में दो साल पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के मामले में प्रतिबंधित इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 14 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के नेता के मर्डर केस में कोर्ट ने इन्हें एक हफ्ते पहले ही दोषी करार दिया था। मामले में मावेलिक्कारा की अतिरिक्त जिला सत्र अदालत ने अब सजा का एलान किया है।

ये था मामला-
आरोप था कि 19 दिसंबर 2021 में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवासन पर पीएफआई और ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। इस दौरान उनके घर में उन्हें परिवार के सामने ही बुरी तरह पीटा गया और उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना से कुछ पहले ही 18 दिसंबर की रात को एक गिरोह ने एसडीपीआई नेता केएस. शान की हत्या कर दी थी। घटना के समय वह अलप्पुझा में अपने घर लौट रहे थे। माना जा रहा था कि कट्टरपंथी भीड़ इससे गुस्सा गई और बदले में रंजीत की हत्या कर दी।

और पढ़े  गूगल हुआ 28 साल का- डूडल ने जगाईं यादें, 27 सितंबर को ही क्यों मनाते है बर्थडे? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…