अयोध्या- विजय दिवस पर वीर नारी और पूर्व सैनिक सम्मानित

 

 

खिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम ने विजय दिवस मनाया। एक शाम शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में वीर नारी के साथ ही पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र भक्ति को समर्पित काव्य पाठ का भी आयोजन हुआ।

इस अवसर पर शहीद हवलदार हनुमान प्रसाद सिंह की पत्नी वीर नारी प्रतिमा सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नायक राम रतन तिवारी, कैप्टन संतराम वर्मा, नायक सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा, सूबेदार मेजर प्रदीप सिंह, हवलदार सुधाकर पाठक, सूबेदार मेजर महेंद्र कुमार दुबे, कैप्टन राकेश कुमार सिंह, कैप्टन वीके सिंह, वारंट अफसर रामसेवक, कैप्टन अमरजीत सिंह, कैप्टन शैलेश कुमार तिवारी को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद दुर्गेश पांडेय के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अयोध्या के गीतकार शैलेंद्र पांडेय मासूम ने की। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनमें वेद प्रकाश प्रचंड, राजेश पांडेय, सुनीता पाठक, कल्पना तिवारी, अनुभव सिंह, तनु तिवारी, विवेक वर्मा शामिल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित व पूर्व सैनिक रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में तैनात उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी उपस्थित रहे। परिषद के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक ने अतिथियों व पूर्व सैनिकों का आभार जताया।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…