अयोध्या: CM योगी ने किए रामलला व हनुमंतलला के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे हिंदू धाम पीठाधीश्वर व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सीएम अयोध्या पहुंचे थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। यहां शृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें भगवा रंग का साफा पहनाया।

इससे पहले अयोध्या आगमन पर सीएम योगी का प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शक्ति सिंह व करुणाकर पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री सुबह सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे हनुमानगढ़ी गए और संकटमोचन हनुमान के दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के श्रीचरणों में शीश झुका कर श्रद्धा व्यक्त की और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…