बहिष्कार पाकिस्तान का- भारत ने नहीं मिलाया हाथ,इंतजार करते खिलाड़ियों के सामने बंद किया ड्रेसिंग रूम का दरवाजा

 

 

एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत का सुपर-4 चरण में पहुंचना लगभग तय हो गया है। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। हालांकि, मैच से ज्यादा चर्चा भारत द्वारा पाकिस्तान के सांकेतिक बहिष्कार की हो रही है। भारत ने पाकिस्तान को खेल के मैदान पर भी आईना दिखाते हुए उनकी किरकिरी कर दी।

 

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ
मैच के बाद जो हुआ उसने सभी का ध्यान खींचा। आमतौर पर मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव विजयी छक्का लगाने के बाद शिवम दुबे के साथ सीधे पवेलियन की ओर बढ़ गए। भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने आपस में गले मिलकर जीत का जश्न मनाया लेकिन पाकिस्तान टीम से कोई औपचारिकता नहीं निभाई। गौर करने वाली बात यह रही कि टॉस के वक्त भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। सोशल मीडिया पर लोग इसे भारत का “साइलेंट बॉयकॉट” (सांकेतिक बहिष्कार) बता रहे हैं।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

 

पाकिस्तान के मुंह पर बंद किया दरवाजा
इतना ही नहीं, मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय टीम का एक सदस्य सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद करता नजर आता है, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर खड़े इंतजार करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि भारतीय खिलाड़ी आपस में जश्न मना रहे थे और जैसे ही पाकिस्तानी टीम एक लाइन बनाकर भारत से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ती है, भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया। फैंस का कहना है कि यह कदम केवल क्रिकेट नहीं बल्कि हालिया घटनाओं पर भारत का रुख दर्शाता है। कई पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने भी इसे स्पोर्टिंग डिप्लोमेसी कहा है।

 

पहलगाम हमला और ‘ऑपरेशन सिंदूर’
यह पूरा घटनाक्रम पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के जवाब से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ महीने पहले पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। तभी से भारत में पाकिस्तान के खिलाफ खेलों में बहिष्कार की मांग उठ रही थी।

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा, ‘हमने टीम के तौर पर फैसला लिया था। हम यहां सिर्फ खेलने आए थे और मैदान पर जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं। हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह जीत हम अपने उन सैनिकों को समर्पित करते हैं जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हिस्सा लिया और बहादुरी दिखाई। उम्मीद है कि वे हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और कारण देंगे।’

अभिषेक की तूफानी शुरुआत, सूर्यकुमार की कप्तानी पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रन ठोककर भारत को धाकड़ शुरुआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 47 रन (37 गेंद) बनाकर टीम को जीत दिलाई। यह जीत उनके जन्मदिन को और खास बना गई।

 

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

 

  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…