BMC चुनाव: ‘मुंबईवासियों की उम्मीदें पूरी करना बड़ी जिम्मेदारी’; CM उमर ने BJP की जीत पर दी प्रतिक्रिया

Spread the love

म्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मुंबई के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लंबे समय बाद बीएमसी चुनाव हुए हैं और हर चुनाव में किसी की जीत होती है तो किसी की हार। उन्होंने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह मुंबईवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करे।

 

मुख्यमंत्री ने मुंबई में हुए बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद कभी मुंबई में तीन साल तक रहकर शहर को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि पहले यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि कोस्टल रोड जैसी बड़ी परियोजना बनेगी, लेकिन आज यह हकीकत है। अगर इसी तरह के और विकास कार्य किए जाते हैं तो इसका सीधा फायदा मुंबई के नागरिकों को मिलेगा।

बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

 

  • चुनाव आयोग और बीएमसी के अनुसार भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की
  • भाजपा को कुल 11,79,273 वोट यानी 21.58% वोट शेयर मिला
  • जीतने वाले उम्मीदवारों में भाजपा का वोट शेयर 45.22% रहा
  • भाजपा बीएमसी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
  • भाजपा की सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं
  • भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन बना बीएमसी का सबसे बड़ा ब्लॉक
  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)-मनसे गठबंधन को कुल 71 सीटें
  • कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की
  • एआईएमआईएम को 8 सीटें मिलीं
  • एनसीपी ने 3 सीटें जीतीं
  • समाजवादी पार्टी को 2 सीटें
  • एनसीपी (शरद पवार गुट) को 1 सीट मिली

Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद…


    Spread the love

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love