बीएमसी चुनाव परिणाम: देश के सबसे अमीर नगर निगम पर BJP-शिवसेना गठबंधन का कब्जा, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

Spread the love

 

 

ठाकरे परिवार को गढ़ को भेदते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) का गठबंधन शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल करने में कामयाब रहा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। इस तरह राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन ने देश की सबसे अमीर नगर निगम को नियंत्रित करने के लिए जरूरी 114 का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

 

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
शिवसेना (उद्धव गुट)-मनसे-एनसीपी (शरदचंत्र पवार) गठबंधन ने कुल 72 सीटों पर जीत हासिल की। विभाजित होने से पहले शिवसेना ने 1997 से 25 साल तक इस नगर निगम पर शासन किया। उद्धव ठाकरे नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को कुल 65 सीटें मिलीं। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीटें हासिल कीं, जबकि शरद पवार गुट की एनसीपी को केवल एक सीट मिली। अन्य दलों में कांग्रेस को 24, एआईएमआईएम को आठ, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को तीन और समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिलीं। इन चुनावों में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। यह चुनाव नौ साल के अंतराल के बाद हुए।

पिछले बीएमसी चुनाव के नतीजे कैसे थे?
2017 के बीएमसी चुनाव शिवसेना (अविभाजित) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और उसे 84 सीटें मिलीं। वहीं, भाजपा को 82 सीट पर जीत मिली थी, कांग्रेस को 21, एनसीपी को नौ, मनसे को सात, समाजवादी पार्टी को छह, एआईएमआईएम को दो, अखिल भारतीय सेना को एक और एक और अन्य को पांच सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

मतगणना में देरी क्यों हुई?
इस बार विभिन्न कारणों से मतगणना देरी से शुरू हुई। इसमें दोषपूर्ण ईवीएम, फिर से मतगणना की मांग और पहले चरण में मतगणना जैसी नई प्रक्रिया शामिल थी। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू की। नगर निगम आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गागरानी ने बताया, मुंबई के घाटकोपर इलाके के एक वार्ड में मतगणना के समय ईवीएम की कंट्रोल यूनिट की नकली यूनिट का इस्तेमाल किया गया, जिसे प्रिंटिंग ऑक्सीलरी डिस्प्ले यूनिट (पीएडीयू) कहा जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    अजित पवार के निधन के बाद 75 शिक्षण संस्थानों को दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा? मुख्यमंत्री ने लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the love   महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 75 विद्यालयों को दी गई अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे पर रोक लगाने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में…


    Spread the love

    महाराष्ट्र के 2 जिलों के 21 ठिकानों पर ATS की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों के शक में तलाशी अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के मद्देनजर दो जिलों में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के…


    Spread the love