बीजेपी की राष्ट्रीय टीम का एलान: छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से दो नेताओं को मौका मिला है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रुप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अहमियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी का इस समय पूरा फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर हैं। यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां के नेताओं पर फोकस किया गया है।
रुप कुमारी चौधरी
महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला का मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राज्य के बीजेपी संगठन में इसे पार्टी के भीतर मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। सांसद रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की अनुभवी और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री हैं। वह प्रदेश की राजनीति में कई संगठनात्मक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण समेत कई मुद्दों पर आक्राम रहती हैं। पार्टी ने उनकी इस रणनीति को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी दी है। 5 जुलाई 1976 को जन्मीं रुप कुमारी ने राजनीति विज्ञान से बीए किया है। वहीं उक्त विषय से एमए भी किया है। उनके पति ओमप्रकाश चौधरी हैं। वह ग्राम हर्राटार, पोस्ट-सराईपाली, जिला महासमुन्द के पूर्व निवासी हैं। वर्तमान में  वार्ड क. 6, बसना जिला महासमुन्द में रहती हैं।
देखें राजनीतिक सफर  

  • 2005: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 13 (सराईपाली विधान सभा)
  • 2006: कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, जिला महासमुन्द
  • 2007 : सदस्य प्राथमिक सोसायटी, केजुवां
  • 2009 : प्रतिनिधि राज्य सहकारी संघ, रायपुर
  • 2010: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.12 (बसना विधान सभा)
  • 2011: जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, महासमुन्द
  • 2013 : विधायक बसना विधानसभा
  • 2014: प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग.
  • 2015: संसदीय सचिव छ.ग. शासन (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय)
  • 2019: जिलाध्यक्ष भाजपा, महासमुन्द
  • 2024 से अब तक सांसद महासमुन्द-लोकसभा
  • 2025: से अब तक उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़
  • 2026: और अब नया दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, (महिला मोर्चा)  बीजेपी
और पढ़े  डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…