भाजपा मेयर: वीवी राजेश चुने गए तिरुवनंतपुरम के मेयर, नगर निगम में भाजपा की पहली जीत

केरल की सत्ता में भाजपा की एंट्री हो गई है। दरअसल भाजपा के राज्य सचिव और कोडुंगनूर वार्ड से पार्षद वीवी राजेश तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर चुने गए हैं। वीवी राजेश ने शुक्रवार को 51 वोट हासिल करके जीत हासिल की। भाजपा के 50 पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन वीवी राजेश को मिला। वहीं यूडीएफ उम्मीदवार केएस सबरीनाथन को सिर्फ 17 वोट ही मिले। लेफ्ट यानी एलडीएफ उम्मीदवार आरपी शिवाजी को 29 वोट मिले। गौरतलब है कि इतिहास में पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है।

 

भाजपा ने तिरुवनंतपुरम में सीपीआईएम का 45 साल का शासन खत्म किया
गुरुवार को भाजपा ने राज्य सचिव वीवी राजेश को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया था। साथ ही पार्टी ने करुमम वार्ड से पार्षद जीएस आशानाथ को पार्टी की ओर से उप-महापौर पद का उम्मीदवार बनाया। केरल में 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए गए, जिनमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने अधिकांश इलाकों में जीत हासिल की थी। हालांकि तिरुवनंतपुरम में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने नगर निगम में जीत हासिल की और इसके साथ ही यहां सीपीआईएम के 45 साल के शासन का अंत हो गया।

भाजपा मेयर: वीवी राजेश चुने गए तिरुवनंतपुरम के मेयर, नगर निगम में भाजपा की पहली जीत

तिरुवनंतपुरम नगर निगम की जीत को नए अध्याय की शुरुआत मानती है भाजपा
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बनकर सामने आया। एनडीएन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 में से 50 वार्डों में जीत हासिल की थी। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का क्षेत्र है और राज्य में अगले साल (2026) विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा, तिरुवनंतपुरम में पार्टी की जीत को केरल में ‘एक नए अध्याय की शुरुआत’ के तौर पर देख रही है।

निकाय चुनाव में यूडीएफ ने दर्ज की जीत
राज्य में छह नगर निगमों, 14 जिला पंचायतों, 87 नगर पालिकाओं, 152 ब्लॉक पंचायतों और 941 ग्राम पंचायत में चुनाव हुए थे। इनमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बड़ी जीत दर्ज की। यूडीएफ ने चार नगर निगमों, 7 जिला पंचायतों, 54 नगर पालिकाओं, 79 ब्लॉक पंचायतों और 505 ग्राम पंचायतों में जीत हासिल की है। एलडीएफ को महज एक नगर निगम, सात जिला पंचायतों, 28 नगर पालिकाओं, 63 ब्लॉक पंचायतों और 340 ग्राम पंचायतों में जीत मिली है।

और पढ़े  फ्लाईदुबई विमान मामला-: संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट, सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा?
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार

    बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसके एक दिन बाद…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…