BJP ने किया नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान, मतदान 19 जून, मतगणना 23 जून को होगी

Spread the love

 

 

भाजपा ने नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा, जबकि मतगणना 23 जून को होगी। इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शुक्रवार को एम. स्वराज को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने आर्यादान शौकत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य प्रमुख पीवी अनवर ने घोषणा की कि वह कांग्रेस-नेतृत्व वाले यूडीएफ में अब शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह निलांबुर उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया था। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

 

उपचुनाव से जुड़ीं अहम तारीखें

 

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके लिए अधिसूचना कल यानी 26 मई को जारी की जाएगी। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले पूरी की जानी हैं।


Spread the love
और पढ़े  इन 7 राज्यों को मिलेगी राहत: गैस की किल्लत पर काबू पाने की कोशिश, बठिंडा रिफाइनरी ने बढ़ाया तीन गुना उत्पादन
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love