बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने किया नामांकन, उससे पहुंचे मुलायम की समाधि स्थल

Spread the love

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय से पहले ही जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व में डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ नामांकन प्रस्तावित था, लेकिन अचानक उनके आगमन से पहले ही नामांकन कर दिया गया।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने इटावा निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को रघुराज सिंह शाक्य दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे नामांकन करने वाले थे, लेकिन अचानक सुबह 11 बजे ही रघुराज सिंह शाक्य जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें पूर्व मंत्री और भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्रिहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान प्रस्तावक रहे। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वे एक किसान के बेटे हैं और चुनाव जीतने के बाद भी सबके बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।
भाजपाई बोले मुहूर्त के चलते पहले किया नामांकन
निर्धारित समय से पहले बिना उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन किए जाने पर भाजपाइयों ने अलग ही कहानी सुनाई। उनक कहना था कि मुहुर्त जल्दी का होने के चलते दो सेट दाखिल कर दिए हैं। अन्य दो सेट उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दाखिल किए जाएंगे, लेकिन ये बात किसी का गले नहीं उतरी। वहीं दोबारा रघुराज सिंह शाक्य अन्य दे सेट दाखिल करने नहीं पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नामांकन में शामिल न होने की लोगों के बीच चर्चा रही।
नामांकन से पहले मुलायम की समाधि पर पहुंचे रघुराज
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहे हैं। वे दो बार सपा से सांसद और एक बार विधायक भी रह चुके हैं। उनकी मुलायम सिंह यादव से करीबी भी जग जाहिर है। बुधवार को मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में नामांकन करने से पहले रघुराज सिंह शाक्य सैफई स्थित मेला ग्राउंड में बनी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद नामांकन के लिए रवाना हुए।

और पढ़े  खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काट अलग कर दिया युवक का कान

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *