भाजपा ने सभी 101 नाम घोषित किए, तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों का एलान, तेजस्वी के खिलाफ सतीश कुमार को दिया टिकट

Spread the love

 

 

बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले दिन में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।  वहीं पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। भाजपा ने अंतिम सूची में दो और महिलाओं को टिकट दिया है।

तीसरी लिस्ट में पार्टी ने राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है। इस सीट पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उम्मीदवार हैं और यह राजद की परंपरागत सीट रही है। वहीं, बीजेपी ने भभुआ के विधायक भरत बिंद और मोहनिया की विधायक संगीता पासवान को पाला बदलने का इनाम दिया है। पार्टी ने दोनों को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पीरपैंती से अपने मौजूदा विधायक ललन पासवान का टिकट काट दिया है।

 

जानिए किस सीट पर किसको उम्मीदवार बनाया गया है-

 

  1. रामनगर (अनुसूचित जाति)- नंद किशोर राम
  2. नरकटियागंज – संजय पांडेय
  3. बगहा- राम सिंह
  4. लौरिया- विनय बिहारी
  5. नौतन – नारायण प्रसाद
  6. चनपटिया- उमाकांत सिंह
  7. हरसिद्धी (अनुसूचित जाति)- कृष्णनंदन पासवान
  8. कल्याणपुर – सचिंद्र प्रसाद सिंह
  9. चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
  10. कोचाधामन – बीणा देवी
  11. बायसी- विनोद यादव
  12. राघोपुर- सतीश कुमार यादव
  13. बिहपुर –   कुमार शैलेंद्र
  14. पीरपैंती (अनुसूचित जाति)- मुरारी पासवान
  15. रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
  16. मोहनिया (अनुसूचित जाति)-   संगीता कुमारी
  17. भभुआ- भरत बिंद
  18. गोह- रणविजय सिंह   
  1.  आज ही जारी की थी दूसरी सूची
    भाजपा ने आज ही शाम को 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी,इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम था। मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें भी टिकट दिया है।
और पढ़े  बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

 

परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशी को बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया।

एक दिन पहले ही जारी की थी पहली सूची 
एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने पहली सूची में नौ महिलाओं को टिकट दिया है। दूसरी और तीसरी सूची में दो-दो और महिलाओं को टिकट दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love