BIRTHDAY- लालू प्रसाद यादव आज मनाएंगे अपना 76वां जन्मदिन, RJD की जगह-जगह भोज कराने की तैयारी

Spread the love

BIRTHDAY- लालू प्रसाद यादव आज मनाएंगे अपना 76वां जन्मदिन, RJD की जगह-जगह भोज कराने की तैयारी

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद आज 76 वर्ष के हो जाएंगे और छह साल बाद फिर उनका जन्म दिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भोज की तैयारी में जुट गए हैं
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को 76 वर्ष के हो जाएंगे और छह साल बाद फिर उनका जन्म दिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भोज की तैयारी में जुट गए हैं
सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के विभिन्न पदधारकों के अलावा पूर्व सांसदों-विधायकों और पराजित उम्मीदवारों को भी भोज करने के लिए कहा गया है। निर्देश यह है कि गरीबों-वंचितों को भोज दें। उन्हें बताएं कि देश संकट से गुजर रहा है।

सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा जन्‍मदिन
देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। आपस में लोग मिल जुलकर रहें। राजद इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई हिस्से में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें लालू के दीर्घजीवन की कामना की गई है।
इससे पहले 2017 में लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, तब भी महागठबंधन की सरकार थी। तेजस्वी यादव आज की तरह उस समय भी उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे
उस साल 11 जून को पटना-सोनपुर के बीच जेपी सेतु और आरा-छपरा के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु का लोर्कापण किया गया था। राजद ने प्रचारित किया था कि यह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जनता को दिया गया उपहार है।
इस बार नहीं की गई है किसी निर्माण के लोकार्पण की घोषणा
हालांकि, रविवार को जन्मदिन के नाम पर किसी निर्माण के लोकार्पण की घोषणा नहीं की गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि रविवारब को राज्य में उत्सव मनाया जाएगा।
प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि गरीबो और अनुसूचित जाति के लोगों के टोले में लंच पैकेट बांटे जाएंगे। अधिसंख्य जगहों पर पंगत में बिठाकर भोजन कराया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता भी पंगत में बैठ कर भोजन करेंगे। सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लालू हो सकते हैं शामिल

और पढ़े  Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 1953 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे

राजपाट के पुराने दिनों की तरह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जहां-तहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है। विधान परिषद के सदस्य एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संभवब है कि लालू प्रसाद भी इसमें शामिल होंगे। इसमें आमंत्रित मेहमान ही शामिल होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

    Spread the love

    Spread the loveपानसिंह चाचा अपने मोहल्ले के सबसे सुलझे हुए जेसीबी चालक माने जाते हैं। उन्हें काम से जो पैसा मिला, उसे बैंक एफडी में डाल दिया। पिछले 2 महीने…


    Spread the love

    Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *