हरिद्वार- धनौरी बाजार में सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Spread the love

 

नौरी जस्वावाला मार्ग पर धनौरी बाजार में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, धनौरी बाजार में जस्ववाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही बाइक आ गई।

 

हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून:बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई FIR
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love