बिहार- ये कैसी शराबबंदी: जहरीली शराब पीने से बिहार में 30 लोगों की मौत,25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

Spread the love

बिहार- ये कैसी शराबबंदी: जहरीली शराब पीने से बिहार में
30 लोगों की मौत,25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब पीने से फिर कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है। 25 से अधिक की हालत गंभीर है। इसी साल दो अन्य घटनाओं में जहरीली शराब पीने से लगभग 50 लोगों की मौत हुई थी। विधानसभा में बुधवार को विपक्षी ने जब इस बारे में सवाल किया, तो सीएम नीतीश कुमार आगबबूला हो गए और बर्बादी की धमकी तक दे डाली।जानकारी के अनुसार, सारण जिले के अमनौर मसरख, इसुआपुर और मरौढ़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जहरीली शराब की खेप मंगलवार को पहुंची थी। कम से कम 100 लोगों ने शराब पी। इसके तुरंत बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। कुछ लोगों की तत्काल मौत भी हो गई। कई की आंखों की रोशनी चली गई। लोगों को जिला मुख्यालय छपरा में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार तक एक के बाद एक मौत होती रही। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत बेहद नाजुक है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया, अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लोगों ने प्रशासन पर लीपापोती करने और पीड़ितों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

मृतकों में डोइला के 45 वर्षीय संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पिता- नरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिता- द्विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), 55 वर्षीय रामजी साह (पिता- गोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा), मंगल राय (पिता- गुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पिता- समसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिता- बिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिता- कन्हैया राम) व 48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पिता- सूरज गिरी), भरत राम (पिता- मोहर राम), मनोज राम (पिता- लालबाबू राम), गोविंद राय (पिता- घिनावन राय), 55 वर्षीय ललन राम (पिता- करीमन राम), ललन राम (पिता- करीमन राम), प्रेमचंद साह (पिता- मुनिलाल साह), महुली इसुआपुर के दिनेश ठाकुर (पिता- अशर्फी ठाकुर), बहरौली के शैलेंद्र राय (पिता- दीनानाथ राय) और मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे चार अन्य की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से सूरज और कमलेश साह को पटना रेफर किया गया है।

और पढ़े  Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, 1 बोगी जली

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, 1 बोगी जली

    Spread the love

    Spread the loveपंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना…


    Spread the love

    Bihar: बेटे को मंत्री नहीं बनाने पर फूटा बाहुबली का गुस्सा, पार्टी से दे दिए बगावत के संकेत

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के सीतामढ़ी में रविवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन का जेडीयू नेतृत्व और नीतीश सरकार पर बड़ा गुस्सा फूटा। शहर के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *