एक और खतरनाक मर्डर-श्रद्धा से भी खौफनाक वारदात अपनी पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के बीच छोड़ा।

झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाड़िन (Rubika Pahadin) को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

और पढ़े  बिहार नाव हादसा - वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी,राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख
  • Related Posts

    बिहार: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे, कई गोरखपुर रेफर

    बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में दो मासूम बच्चों…

    बिहार नाव हादसा – वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी,राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख

    बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर…