बिहार: तेज प्रताप को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, अब CRPF के घेरे में रहेंगे तेज प्रताप यादव

Spread the love

 

 

बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस श्रेणी में अब वे CRPF जवानों की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

तेज प्रताप यादव, जो हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए थे, को यह सुरक्षा प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत प्रदान की गई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह कदम तेज प्रताप के भाजपा के प्रति झुकाव से जुड़ा हो सकता है। गृह मंत्रालय की ओर से आधिकारिक रूप से सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन राजनीतिक अटकलों पर किसी भी पक्ष से अब तक बयान नहीं आया है।

दरअसल, एक दिन पहले ही तेज प्रताप ने भाजपा के सांसद रवि किशन का समर्थन किया था और उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो रोजगार देगा, मैं उसके साथ रहूंगा। तेज प्रताप पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन के साथ तेज प्रताप यादव नजर आए थे। इस दौरान भाजपा सांसद ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इनके हृदय को सब लोग बहुत प्रेम कर रहे हैं। ये दिल वाले इंसान हैं। भोलेनाथ के भक्त हैं। वह सारे लोग जिसका लक्ष्य सेवा है उसके लिए भाजपा सीना खोलकर रखती है। इनकी छवि वही आ रही है।

वहीं, तेज प्रताप यादव ने कहा था कि पहली बार रवि किशन से मुलाकात हुई, ये भगवान के भक्त हैं हम भी भक्त हैं। तेज प्रताप ने यह भी जोड़ा कि मैंने शुरू से कहा कि जो बेरोजगारी मिटाएगा और रोजगार देगा मैं उसके साथ हूं। तेज प्रताप के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी थी। लोग कयास लगाने लगे राजद के बागी हो चुके तेज प्रताप जल्द ही NDA के नजदीक आ सकते हैं।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love