सड़क किनारे गोलगप्पे खाती दिखीं स्मृति ईरानी, बिहार कैंपेन के दौरान लिया ब्रेक, देखें…

बिहार में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के तहत मतदान हो चुका है। सभी पार्टी के नेता चुनावों के मद्देनजर प्रचार अभियान में जुटे हैं। भाजपा नेता और अभिनेत्री स्मृति ईरानी भी कैंपेन के लिए बिहार में हैं। इस दौरान उन्हें थोड़ी फुरसत मिली तो वहां के स्ट्रीट फूड के चटखारे लेती दिखीं।

कैंपेन के बीच उठाया गोलगप्पे का लुत्फ
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें स्मृति ईरानी गोलगप्पे खाते दिख रही हैं। वे भाजपा सांसद अनिल बलूनी और अन्य पार्टी नेताओं के साथ स्ट्रीट फूड के ठेले के पास खड़ी नजर आ रही हैं। कैंपेन से थोड़ी फुरसत निकालकर सभी ने गोलगप्पे का लुत्फ उठाया।

बिहार में एमपी के गोलगप्पे का लिया स्वाद!
प्रचार के लिए पटना पहुंचीं स्मृति ईरानी ने चुनावी भाग-दौड़ से छोटा सा ब्रेक लेकर अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर स्थानीय ठेले पर गोलगप्पे के चटखारे लिए। उन्होंने गोलगप्पे वाले से हल्के मीठे गोलगप्पे देने की डिमांड की। स्मृति ने कहा, ‘मुझे हल्का मीठा दीजिए’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने पटना में जिस ठेले के गोलगप्पे का जायका लिया, उसका मालिक मूल रूप से मध्य प्रदेश से है और नाम है बघेल। यह जानकर स्मृति ईरानी मुस्कुरा गईं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन में आ रहीं नजर
एक्टिंग करियर में स्मृति ईरानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आ रही हैं। इसमें वे एक बार फिर तुलसी बनकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। टीआरपी के मामले में यह सीरियल अव्वल चल रहा है।

और पढ़े  बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?
  • Related Posts

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…

    बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

    बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। शिक्षकों और…