Bihar- सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बवाल, सांसद बोले- राजद समर्थकों ने हमें कुचलने की कोशिश की

Spread the love

 

क्सर में भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बवाल हो है। मनोज तिवारी पर हमला हुआ। ऐसा दावा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डुमरांव में रोड शो के दौरान उन पर हमला किया गया। हमने डुमरांव, बक्सर में रोड शो किया और मैं यह देखकर हैरान रह गया कि कैसे राजद समर्थकों ने हमारे कार्यक्रम में घुसपैठ की। राजद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पहले हमें हूट किया गया, फिर किसी ने हमारी गाड़ी पर राजद का झंडा लगाने की कोशिश की। जब हमने इसका विरोध किया, तो उन्होंने हमें कुचलने की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

 

मोकामा जैसी घटना दुबारा नहीं हो
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि मोकामा जैसी घटना दोबारा न हो, इसलिए हमने अपने ड्राइवरों को गाड़ियां तेजी से निकालने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने हमारी गाड़ियों पर डंडों से हमला किया, जिससे हमें वहां से भागना पड़ा। मैं चुनाव आयोग, प्रशासन और महागठबंधन के नेताओं से अपील करता हूं। चुनाव के दौरान ऐसा व्यवहार कैसा है? यह एक खुला अपराध है। हार के डर से राजद वाले ऐसा कृत्य करेंगे यह मैं कभी सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। मैंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से बात की गई है। उनसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love