Bihar- आज भी पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

Spread the love

बिहार में मानसून की बारिश लगातार हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 21 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 22 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य और दक्षिण बिहार के कई जिलों में व्यापक स्तर पर वर्षा हो सकती है, जबकि सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, लखीसराय और शेखपुरा समेत राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

कहां का तापमान कितना?
पटना में पिछले 24 घंटे में 41.8 एमएम बारिश हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवा चलने से पटना का न्यूतनम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले 48 घंटे तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं सीवान, खगड़िया और मुंगेर जिले के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुंगेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 से 28.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा तथा तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।
कहां कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक बारिश सिसवन में 196.2 मिमी, मानसी में 182.6 मिमी, रघुनाथपुर में 172.2 मिमी, खगड़िया में 166.0 मिमी, अंदर में 151.4 मिमी और धरहरा में 145.8 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा हुसैनगंज, पचरुखी, बेलदौर, मैरवा, गोगरी, हसनपुरा, हवेली खड़गपुर, दुरौंधा, साहेबपुर कमाल, गुठनी, सिवान सदर, सरमेरा, चानन, जमालपुर और नौतन सहित कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वज्रपात से छह की मौत
पिछले 24 घंटें में वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आरा के चार और सीवान के दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्रा भी शामिल थी। मरने वालों में अधिकांश अपने खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप
  • Related Posts

    Bihar: बिहार के छात्रों के लिए CM सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को चार महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टेट हाईवे-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित काले रंग…


    Spread the love