Bihar- बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

Spread the love

बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का पहले दिन 87 हजार करोड़ रुपये का अनूपूरक बजट पेश हुआ। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन के अंदर और बाहर नीट पेपरलीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। आज भी सदन में हंगामा के आसार हैं। आज सदन की कार्यवाही  की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। इसके बाद विभिन्न विभागों से संबंधित ध्यानाकर्षण सूचनाएं, सरकारी वक्तव्य, समिति प्रतिवेदन और अन्य दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

 

प्रश्नकाल के बाद योजना एवं विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पथ निर्माण विभाग की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। विधानसभा समितियों की रिपोर्ट और याचिकाएं भी प्रस्तुत की जा सकती हैं। दोपहर एक बजे से दो बजे तक मध्याह्न अवकाश के बाद सदन में विधायी कार्य शुरू होगा। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करेगी। इनमें प्रस्तुतीकरण की अनुमति, विधेयक का फिर से स्थापन पर विचार और पारित कराने का प्रस्ताव शामिल रहेगा।

 

जानिए कौन सा विधेयक कौन पेश करेंगे सदन में 

 

    • बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026 – गृह मंत्री सम्राट चौधरी सदन में पेश करेंगे।
    • बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 – वाणिज्य-कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पेश करेंगे।
    • बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए समपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026 – राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल पेश करेंगे।
  • बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026 – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पेश किया जाएगा।
  • बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक, 2026 – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पेश करेंगे।
  • बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 – स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा।
  • बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2026 – गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सदन में पेश करेंगे।
और पढ़े  Bihar- मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 648 लापता महिलाएं-युवतियां रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar : ट्रेन में आग की खबर से अफरातफरी, बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस का ब्रेक पैड जला

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की…


    Spread the love

    Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल

    Spread the love

    Spread the loveबिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गया की यह तस्वीर उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर स्थित…


    Spread the love