Bihar Band- ‘बिहार बंद’ को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

Spread the love

ज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में आज वामपंथी छात्र संगठनों के बंद को पहले वामदलों ने फिर पूरे महागठबंधन से समर्थन दिया है। इसको लेकर प्रदेशभर में छात्रों की भीड़ सड़क पर उतर आई है। छात्र समूह में नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, पटना में तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया है।

 

 

पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को लिया हिरासत में

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख के और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पुलिस ने पटना में हिरासत में लिया है। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने निकले थे। इसी दौरान पटना जंक्शन के पास पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप के समर्थकों ने आक्रोश जताया। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

 

सहरसा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी

‘बिहार बंद’ का सहरसा में मिला-जुला असर देखने को मिला। छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र जिला परिषद प्रांगण से समाहरणालय तक मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर और बिहार के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए भर्ती प्रक्रिया में सुधार और समय पर परीक्षाएं कराने की मांग दोहराई। छात्र नेता कुंदन यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा। बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट रहा और प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों तथा सहरसा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल के जवान तैनात हैं। सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

और पढ़े  Bihar- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

 

 

किशनगंज में भी प्रदर्शन जारी

बिहार बंद का असर किशनगंज जिले में सीमित रहा। शनिवार को जिले के अधिकांश बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और व्यापारिक गतिविधियां जारी रहीं। किशनगंज शहर के डे मार्केट, गांधी चौक, पश्चिम पाली, सुभाषपल्ली, रूईधासा, कैल्टेक्स चौक और उत्तर पाली समेत विभिन्न इलाकों के साथ-साथ बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, पोठिया, कोचाधामन, दिघलबैंक और ठाकुरगंज प्रखंडों में भी बंद का खास असर नहीं दिखा। हालांकि बहादुरगंज के कॉलेज चौक पर सैकड़ों छात्र, युवा और जनप्रतिनिधि धरने पर बैठे तथा नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं किशनगंज शहर के टाउन हॉल में भी शाम चार बजे धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love