Bihar: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य वारदात में पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मुशहरी थाना पुलिस ने बताया है कि सभी साक्ष्यों को कोर्ट में पेश कर आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के लिए अनुरोध किया जाएगा।

 

दरअसल, मुशहरी थाना क्षेत्र के ही एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता पांच साल की बच्ची की स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। एसकेएमसीएच में महिला चिकित्सकों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है और उसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इस मामले में पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि शनिवार की देर रात बच्ची और गिरफ्तार आरोपी की एसकेएमसीएच में चिकित्सकीय जांच कराई गई थी। इसके बाद रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थानेदार ने यह भी बताया कि सभी साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत कर आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि उसे जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार की दोपहर एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद लहूलुहान हालत में परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़िता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में आक्रोश है।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love