Bihar: पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया अपडेट, अमित शाह के साथ फोटो किया शेयर

 

भोजपुरी सुपरस्टार और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मैं इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैंने कभी चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी में शामिल नहीं हुआ था। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर भोजपुर सुपरस्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।

‘भाजपा के लिए काम करूंगा’
पवन सिंह के इस बयान के बाद उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि वे इस बार बिहार चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कुछ दिनों से चर्चा थी कि भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है। लेकिन, पवन सिंह ने स्पष्ट कर किया है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ रहे। एक सच्चा सिपाही बनकर भाजपा के लिए काम करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार करेंगे।

पत्नी ज्योति सिंह से विवाद पर भी की थी बातें
गुरुवार को सुपरस्टार पवन सिंह ने प्रेस वार्ता की थी। तब उन्होंने बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया था। कहा था कि मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा। पांच अक्टूबर को जब वह लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आईं तो उससे पहले भी तो वह दो महीने, तीन या छह महीने के दौरान आ सकती थीं। मुझे संपर्क कर कसती थीं। लेकिन, उन्होंने चुनाव के वक्त ऐसा किया। एक ओर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की घोषणा करता है, उसी समय इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।
और पढ़े  बिहार में बाढ़- 8 जिलों को सरकार का हाई अलर्ट, कहां डूब रहे घर, कट रही जमीन, छा गया अंधेरा?
  • Related Posts

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…

    बिहार में बाढ़- 8 जिलों को सरकार का हाई अलर्ट, कहां डूब रहे घर, कट रही जमीन, छा गया अंधेरा?

    पिछले महीने बिहार में सामान्य से 33 प्रतिशत(लगभग 152 मिलीमीटर) कम बारिश हुई। राज्य में करीब 21 साल बाद ऐसे हालात बने हैं, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस से…