Bihar: नए आंकड़े एग्जिट पोल पर उठा रहे सवाल, कल आएगा बिहार चुनाव परिणाम 

Spread the love

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम शुक्रवार 14 नवंबर को सुबह 9 बजे के करीब आने लगेगा। 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कर परिणाम बताए जाएंगे। उसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। हर विधानसभा के लिए यही शिड्यूल है। चुनाव परिणाम को लेकर धड़कनें इसलिए भी बढ़ी हुई हैं कि एग्जिट पोल ने एकतरफा इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का एलान किया है, जबकि उसके बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर कहा कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इन दो बातों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि वोटिंग का आंकड़ा अंतिम तौर पर जारी किया है। कहा तो गया है कि अभी यह आंकड़ा संशोधित हो सकता है, लेकिन यह लगभग अंतिम है। यह आंकड़ा कुछ हद तक एग्जिट पोल के एकतरफा एलान पर सवाल कर रहा है।

कहावत पलटेगी, तभी एग्जिट पोल होगा सही

कहा जाता है कि ज्यादा वोटिंग हमेशा मौजूदा सरकार के खिलाफ होता है। दूसरी तरफ विपक्ष लगातार कह रहा है कि महिलाओं को 10 हजार रुपए काम के लिए देने के नाम पर राज्य सरकार ने ऐन मौके पर एक तरह से उन्हें घूस दिया। वोटिंग के आंकड़े महिलाओं का बंपर मतदान तो दिखा रहे हैं, लेकिन एग्जिट पोल पर सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि एनडीए के गढ़ में भी इस बार जबरदस्त वोटिंग हुई है। महागठबंधन के प्रभाव वाले जिलों में मतदान प्रतिशत के बढ़ने का फायदा उसे ही मिल जाए, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उस तरह से अपने प्रभाव वाले इलाकों में इसका फायदा मिलेगा?

और पढ़े  Bihar- बापू टावर को मिला प्रतिष्ठित विश्वकर्मा अवॉर्ड, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एव स्मृति स्तूप भी शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- बापू टावर को मिला प्रतिष्ठित विश्वकर्मा अवॉर्ड, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एव स्मृति स्तूप भी शामिल

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बुनियादी ढांचा विकास और विरासत संरक्षण के प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली है। भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं…


    Spread the love

    Bihar- फिर उठी थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की मांग, परिजन के साथ पूर्णिया सांसद भी उतरे सड़कों पर

    Spread the love

    Spread the loveपटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले में परिजन के साथ-साथ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित…


    Spread the love