Bihar- रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, अवैध घुसपैठ करते तीन बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय गिरफ्तार

Spread the love

भारत–नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ का एक गंभीर मामला सामने आया है। रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें बॉर्डर पार कराने में मदद कर रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। तीनों बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

यह मामला मोतिहारी जिले के भारत–नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर का है। 31 दिसंबर 2025 की रात करीब नौ बजे भारत और नेपाल को जोड़ने वाले मैत्री ब्रिज पर एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत की ओर आ रहे चार लोगों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि इनमें से तीन लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं, जबकि चौथा व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जो इन तीनों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने में मदद कर रहा था।

 

गिरफ्तार भारतीय नागरिक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के निवासी सरफराज अंसारी के रूप में की गई है। बताया गया है कि सरफराज नेपाल में रहकर सिलाई का काम करता है। वहीं, गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान शाहीनूर रहमान, मो. सोबुज और मो. फिरोज के रूप में हुई है। एसएसबी की पूछताछ में सामने आया है कि तीनों बांग्लादेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल पहुंचे थे। इसके बाद वे नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिक सरफराज अंसारी के संपर्क में आए और दो-तीन दिन उसके साथ रहने के बाद अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि बांग्लादेशी नागरिक शाहीनूर रहमान पहले श्रीलंका, मिस्र समेत कई अन्य देशों की यात्रा कर चुका है। इस जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। एसएसबी ने चारों को हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल तीनों बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले से जुड़े हर पहलू की गहन जांच और पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love