बिहार: मानवता हुई शर्मसार, कुत्ते ने बनाया नवजात बच्चे के सिर का निवाला

Spread the love

बिहार: मानवता हुई शर्मसार, कुत्ते ने बनाया नवजात बच्चे के सिर का निवाला

सारण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात बच्चे के सर सिर को खुले सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहा है। इस घटना को देखकर स्थानीय लोग हतप्रभ रह गए। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना एकमा ब्लॉक रोड की है। बताया जा रहा है कि एक कुत्ता नवजात शिशु के सिर को घसीटते हुए ले जा रहा था।तभी लोगों की नजर उस कुत्ते पर पड़ी। नजर पड़ते ही लोगों ने उस कुत्ते पर डंडा फेंक कर कुत्ते को भगा दिया लेकिन भागने के क्रम में उस कुत्ते ने नवजात शिशु के सिर को वहीं ब्लॉक रोड पर ही छोड़ कर भाग गया। लोगों का कहना है कि आसपास में कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं जहां डीएनसी का अवैध काम भी किया जाता है। इतना ही नहीं मेडिकल कचरे का निपटारा भी ठीक ढंग से नही किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अपने आप में काफी शर्मनाक घटना है जिसको रोकने के लिए उन नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस तरह के अवैध कामों को अंजाम देते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह के मेडिकल कचरे के साथ लापरवाही भी की जाती है यह अपने आप में काफी गंभीर मामला है। उनका कहना है कि यह मानवता को भी शर्मसार करता है।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *