Bihar: कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कर्पूरीग्राम में भव्य आयोजन, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मुख्यमंत्री स्मृति भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दो पुस्तकों ‘संसद और मैं’ तथा ‘मेरे संसदीय स्वर’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजय हजारी और विजय चौधरी, तथा केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे।

 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को कर्पूरीग्राम स्थित पंचायत सरकार भवन और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करना था। इन दोनों स्थलों पर नए भवनों का निर्माण कराया गया है, जिन पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा इन दोनों भवनों का उद्घाटन नहीं किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा देखी गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना था कि कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जिससे वे स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। हेलीपैड, स्मृति भवन और महाविद्यालय परिसर सहित सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी।

और पढ़े  Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के…


    Spread the love

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love