बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली आवास में बिहार भाजपा नेताओं की बैठक जारी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद हैं।
बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। जबकि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, जिसमें पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां
- कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या – 90, 712
- एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज – 818
- शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या – 13,911
- गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या – 76, 801
- युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
- महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या – 1,044
- मॉडल बूथों की संख्या- 1350







