Bihar- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बदलाव, राज्यसभा की सदस्यता से पहले मिली Z+ सिक्योरिटी

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा में फेरबदल किया गया है। अब सीएम नीतीश कुमार को जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश जारी कर दिया है। जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा दी जाएगी, जो मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी जारी रहेगी।

गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का भी बताया गया है। बताया गया है कि वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, जिसके बाद उन्हें जेड प्लस जैसी श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब तक बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000 के तहत सुरक्षा मिली हुई है। अब चुकी वह मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं, तो देश स्तर पर यात्राओं और संवेदनशीलता के मद्देनजर उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।


Spread the love
और पढ़े  बिहार- नोएडा जैसा दर्दनाक सड़क हादसा, मौत, अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा
  • Related Posts

    बिहार- नोएडा जैसा दर्दनाक सड़क हादसा, मौत, अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा

    Spread the love

    Spread the loveसारण प्रमंडल के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सत्यनारायण मोड़ के पास घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर एक बुलेट…


    Spread the love

    Bihar- नालंदा में हादसा: शीतला मंदिर में भगदड़ से 9 लोगों की मौत,प्रशासनिक तंत्र राष्ट्रपति के नालंदा दौरे की तैयारियों में था व्यस्त

    Spread the love

    Spread the love प्रशासनिक तंत्र नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था में लगा था, उधर जिले के बिहारशरीफ से बुरी खबर सामने आ गई। बिहार शरीफ स्थित मघड़ा स्थित माता…


    Spread the love