बिहार- राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का सीबीआई ने फिर खोला केस,बिहार की राजनीति में आ सकता है सियासी तूफान ||

Spread the love

बिहार- राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का सीबीआई ने फिर खोला केस,बिहार की राजनीति में आ सकता है सियासी तूफान ||

सीबीआई ने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक केस को दोबारा खोलने का फैसला किया है। बिहार सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होकर राजद के साथ गठबंधन में शामिल होने के बाद सीबीआई के इस कदम से राज्य में राजनीतिक भूचाल आना तय है। गौरतलब है कि सीबीआई ने 2018 में लालू यादव के खिलाफ रेलवे प्रोजेक्ट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद शुरू किया था। आरोप था कि लालू ने यह गड़बड़ियां यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री रहने के दौरान की थीं। इस मामले में सीबीआई ने मई 2021 में जांच बंद कर दी थी। तब रिपोर्ट्स में सामने आया था कि सीबीआई को लालू के खिलाफ आरोपों पर पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इस मामले में लालू के अलावा उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी बेटी चंदा यादव के खिलाफ भी जांच बिठाई गई।

इस मामले में कहा गया था कि लालू यादव ने रेलवे के प्रोजेक्ट्स निजी कंपनी को देने के एवज में दक्षिणी दिल्ली की एक प्रॉपर्टी रिश्वत के तौर पर हासिल की थी। आरोप था कि इस निजी कंपनी ने एक शेल कंपनी के जरिए प्रॉपर्टी काफी कम दाम में खरीदी और फिर इस शेल कंपनी को तेजस्वी यादव और लालू यादव के संबंधियों ने खरीद लिया। शेल कंपनी को खरीदने के लिए महज चार लाख रुपये की राशि शेयर ट्रांसफर के जरिए चुकाई गई। बदले में दक्षिण दिल्ली का बंगाल

और पढ़े  Bihar- खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

बिहार में जदयू और राजद गठबंधन लगातार केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाता रहा है। इस बीच लालू के खिलाफ केस दोबारा खुलने की खबरों से राज्य में एक बार फिर सियासत गर्म होने की आशंका है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar-  बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, जब्त होंगे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में अब डीजे पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। चल रहे बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि ऐसे वाहनों को प्रतिबंधित…


    Spread the love

    Bihar- खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the love कालाबाजारी के मुद्दे पर घिरी सरकार खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *