Bihar: बड़ा हादसा- घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मौके पर अफरातफरी

 

पटना जिले के दानापुर दियारा अंतर्गत अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस पंचायत स्थित मानस नया पानापुर गांव में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों कहना है कि घर के सभी लोग सो रहे थे, अचानक छत भरभरा कर गिर गई। इसमें तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, छत गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मरने वालों की पहचान बबलू (36) उसकी पत्नी रोशन खातून (32) बेटी रुखसार (12) चांदनी (2) और बेटे चांद (10) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है की रोजाना की तरह पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, स्थानीय लोगों कहना है कि कुछ साल पहले ही बबलू को यह मकान आवास योजना के तहत मिला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मकान इतना कमजोर होगा। बबलू आर्थिक तंगी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रहा था। लोगों ने प्रशासन से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और पूरी घटना की जांच करे। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर...
  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…