Bihar: भागलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, UP के कन्नौज के पास हुआ हादसा

Spread the love

दिल्ली से लौटते समय सड़क हादसे में भागलपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। इस हादसे में उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटते समय कन्नौज के पास यह दुर्घटना हुई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों घायलों का इलाज जारी है।

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बने थे प्रवीण सिंह कुशवाहा
करीब एक महीने पहले ही कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। जिला कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु के प्रति आभार व्यक्त किया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रवीण सिंह कुशवाहा जैसे समर्पित और जमीनी नेता के चयन से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

संगठन और पार्टी को लेकर दिया था बड़ा बयान
करीब 20 दिन पहले भागलपुर जिला कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा था कि उनके जीवन में संगठन और पार्टी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रति आभार जताया था। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने उन्हें संघर्षशील नेता बताते हुए कहा था कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई धार मिलेगी।

हादसे से कुछ घंटे पहले किया था सोशल मीडिया पोस्ट
हादसे के करीब छह घंटे पहले प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बिहार के युवक पांडव कुमार की हत्या में न्याय की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि “दिल्ली की सड़कों पर एक और बिहारी युवा की जान चली गई। पांडव कुमार एक सपना, एक उम्मीद था, जिसे सत्ता की चुप्पी और सिस्टम की गोली ने खत्म कर दिया।” उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या यही डबल इंजन सरकार का न्याय है और क्या इसी दिन के लिए “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का नारा दिया गया था।

और पढ़े  Bihar: '10 लाख दो, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

 

 

विधानसभा चुनाव में भी आजमा चुके थे किस्मत
गौरतलब है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने भागलपुर की विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस सीट पर राजद ने भी अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन चुनाव परिणाम में प्रवीण सिंह कुशवाहा काफी पीछे रह गए थे।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: ’10 लाख दो, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा’, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

    Spread the love

    Spread the loveमुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। इस शातिर ने महिला को ब्लैकमेलिंग के जरिए…


    Spread the love

    Bihar- छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिला मुख्यालय छपरा समेत जिले के अन्य प्रखंडों में 25 जुलाई को बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पथराव तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने…


    Spread the love