बिहार विधानसभा चुनाव Results: बिहार में मतगणना के रुझान से बौखलाया विपक्ष, सीएम सिद्धारमैया ने भी अलापा ‘वोट चोरी’ का राग

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी ‘वोट चोरी’ हुई है, जहां वोटों की गिनती के दौरान एनडीए आराम से बहुमत के पार निकलती दिख रही है। उन्होंने माना कि महागठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी) को मिल रहे झटके की वजह उन्हें अभी साफ नहीं पता।

 

जनता का फैसला स्वीकार करना होगा
इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि ‘जनता के फैसले को हमें स्वीकार करना ही है। मुझे नहीं पता नाकामयाबी क्यों मिली, मैं बिहार गया भी नहीं था। कौन हमारे पक्ष में नहीं आया, क्यों नहीं आया-यह सब मैं पता करूंगा।’ जब उनसे पूछा गया कि बिहार में ओबीसी वोट निर्णायक थे, फिर भी कांग्रेस को समर्थन क्यों नहीं मिला, तो उन्होंने पलटकर कहा, ‘ओबीसी कौन नहीं है? नीतीश कुमार भी तो ओबीसी हैं।’

राहुल के दावे पर क्या बोले सिद्धारमैया?
कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ से चुनाव से पहले लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जब सवाल आया तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने यहां भी चोरी की है।’ हालांकि, इस कथित चोरी को लेकर उन्होंने कोई खास जानकारी साझा नहीं की। बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में पूरा हुआ था। अब गिनती के बीच एनडीए बढ़त में है और सत्ता वापस हासिल करती दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 67.13 दर्ज हुआ है।

और पढ़े  बिहार: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, CM सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    बिहार: पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल, सांसद बाल-बाल बचे

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर उनके…

    पटना में भीषण हादसा: शादी से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, दूल्हे की चचेरी बहन समेत 4 की मौत, छह घायल

    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा बख्तियारपुर के सबनीमा गांव…