Bihar- नए कार्यालय में पहुंचते ही सम्राट ने अपराधियों को दी सीधी चेतावनी, कहा- सुधर जाएं या राज्य छोड़ दें

Spread the love

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज फिर अपराधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार छोड़ना होगा। दरअसल आज सम्राट चौधरी पुराने सचिवालय में बने नवनिर्मित कार्यालय में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। अपने नए कार्यालय में आते ही  सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। इस दौरान उन्होंने गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्य की कानून-व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक बातचीत की।

 

अपराधियों को छोड़ना होगा बिहार
बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ किए गए समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दो-टूक लहजे में निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहेगा। जो अपराधी कानून को चुनौती देंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार से भागना होगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस पूरी तरह स्वतंत्र हैं और वह अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने हिसाब से काम करें।

 

जनता के दिल में उतरने की दी सलाह 
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए जनता के प्रति जवाबदेही और कार्यों में पारदर्शिता जरुरी है। उन्होंने राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम कैसे हो, इस पर भी बातचीत की। साथ ही सम्राट चौधरी ने पुलिस प्रशासन को आम लोगों के दिलों में उतरने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस प्रशासन पर अपनी सुरक्षा का भाव बढ़े,  इस ओर भी ध्यान देने की जरुरत है।

और पढ़े  Bihar- पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveपटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसके…


    Spread the love

    Bihar- सिंगर उदित नारायण के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, गर्भाशय निकलवाने का लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveप्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पत्नी रंजना नारायण झा ने मंगलवार को अपने पति के खिलाफ महिला थाना में एक नई शिकायत दर्ज कराई। रंजना ने…


    Spread the love