Bihar: बेतिया-बगहा हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 15 घायल, तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला

Spread the love

 

बेतिया-बगहा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की हालत गंभीर है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनूर्वा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बारातियों के समूह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों को लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।

लौरिया सीएचसी पहुंचने पर स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई। घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में देरी और अव्यवस्था के कारण बारातियों में आक्रोश फैल गया। हंगामे के दौरान कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी डर के कारण कमरों में छिप गए, जबकि मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। इससे अस्पताल परिसर में लंबे समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना के धूमनगर मटियरिया से बारात बिशुनूर्वा गांव पहुँची थी। रात करीब 9:30 बजे बारात के कई सदस्य नाश्ता कर सड़क पार कर रहे थे, तभी बगहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मरने वालों में दिनेश कुशवाहा सहित दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं बारातियों के आक्रोश के सामने पुलिस भी कुछ देर तक बेबस और मूकदर्शक बनी रही। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love