Bihar: 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मार डाला, खेलते समय उठा ले गया था, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास बीती रात एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, एफएसएल (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

शाम को खेलने निकली थी बच्ची, देर रात मिली खून से लथपथ लाश

बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय घर से बाहर तालाब किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। साथ खेल रही बच्चियों ने पुलिस को बताया कि विकास महतो बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। परिजन शाम से ही बच्ची की काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात इलाके में कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, जिसके बाद देखा गया कि पास की दीवार पर भी काफी खून पड़ा हुआ था।

 

सीसीटीवी फुटेज और बच्चों की पहचान से आरोपी पकड़ा गया

घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ खेल रही बच्चियों ने आरोपी विकास महतो की पहचान करते हुए बताया कि वही पीड़िता को खेलने के दौरान खींचकर अपने साथ ले गया था। पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बच्ची के खून से लथपथ कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एफएसएल टीम को बुलाकर सैंपल जुटाए जा रहे हैं।

और पढ़े  बिहार: आने वाली हैं टीचिंग की 44 हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार: आने वाली हैं टीचिंग की 44 हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में शिक्षक के 44,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी…


    Spread the love

    Bihar बजट 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी, किसानों-कलाकारों को अलग मदद

    Spread the love

    Spread the loveबिहार सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया, जिसमें कुल आकार 3,47,589.78 करोड़ रुपये रखा गया है। राज्य सरकार का दावा है…


    Spread the love