Bihar: पटना में भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

पटना में बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्री से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी भोजपुर जिले के निवासी थे। इसमें दो मासूम बच्चे समेत छह लोग शामिल हैं। इनकी पहचान आरा शहर के मिल्की मोहल्ला निवासी गुड्डू (33), इम्तियाज (30), कायमनगर निवासी असद खान (25) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी शहजाद (22) और उनके बच्चे शफ़ान (3) व अल्फ़ी (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई।

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। ट्रक चालक के फरार होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बालू लोड ट्रक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इस कारण हादसा होता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और ट्रक चालक को गिरफ्तार करे।

और पढ़े  बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग
  • Related Posts

    बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

    बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी। इस हमले…

    वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार

    बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 13 मासूम बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक…