बिग न्यूज़: शेख हसीना ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद, अब लंदन जा सकती हैं शेख हसीना, अंतरिम सरकार बनाने की कवायद तेज

बिग न्यूज़: शेख हसीना ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद, अब लंदन जा सकती हैं शेख हसीना, अंतरिम सरकार बनाने की कवायद तेज

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफे दे चुकी हैं। वहीं इसके बाद देश के सेना प्रमुख ने कहा है कि वो सभी से बातचीत करके देश में अंतरिम सरकार बनवाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने धनमंडी में गृह मंत्री के कार्यालय में की तोड़फोड़
बांग्लादेश में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने धनमंडी में मौजूद गृह मंत्री असदुजमन खान के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्रवेश द्वार तोड़कर मंत्री के आवास में घुस आए। इस दौरान घर के अंदर से धुआं निकल रहा था और परिसर में तोड़फोड़ हो रही थी।

ढाका में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर की आगजनी
ढाका में बंगबंधु स्मारक संग्रहालय और आवामी लीग के कार्यालयों में आग लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को प्रदर्शनकारियों ने ढाका में कई प्रमुख जगहों पर आग लगा दी, जिसमें धनमंडी 32 में मौजूद बंगबंधु भवन भी शामिल है, जिसे बंगबंधु स्मारक संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, धनमंडी 3/ए मौजूद आवामी लीग के अध्यक्ष के कार्यालय में भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।

यूपी-बिहार सीमा के पास पहुंचा हसीना का विमान- सूत्र
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर से ही AJAX1431 कॉल साइन वाले C-130 विमान पर नजर रख रही हैं। यह विमान दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके कुछ साथी इस विमान में सवार हैं। वहीं सी-130 विमान के यहां रनवे पर करीब 5 या 5:15 बजे पहुंचने की उम्मीद है। बांग्लादेश वायुसेना का विमान पटना पार कर यूपी-बिहार सीमा के पास पहुंच गया है। शीर्ष सुरक्षा अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। सभी रडार सक्रिय हैं और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

और पढ़े  अमेरिका: मिनियापोलिस में अपार्टमेंट के अंदर गोलीबारी से हड़कंप, संदिग्ध समेत दो की मौत, 3 पुलिस कर्मी घायल

केंद्र जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे- ममता
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।

शांति बनाए रखें और उकसावे से बचें- ममता बनर्जी
इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी बांग्लादेश के घटनाक्रम के मद्देनजर सभी से पश्चिम बंगाल में शांति बनाए रखने और उकसावे से बचने का आग्रह किया है।

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई
वहीं सेना की तरफ से बांग्लादेश पर नियंत्रण और प्रधानमंत्री हसीना के देश छोड़ने के मद्देनजर दिल्ली के चाणक्यपुरी में मौजूद बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

लंदन जा रहीं हैं शेख हसीना- सूत्र
बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाली शेख हसीना, अब लंदन के लिए रवाना हो रही है। सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दिया और देश छोड़ दिया। अब वह लंदन के लिए रवाना हो रही हैं।

इस्तीफे के बाद बांग्लादेश छोड़कर त्रिपुरा गईं शेख हसीना- रिपोर्ट
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दिया। उनकी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं जिसमें पिछले दो दिनों में 106 से अधिक लोगों की जान चली गई। वहीं एक समाचार एजेंसी के अनुसार शेख हसीना त्रिपुरा के अगरतला के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं। हालांकि, विदेश मंत्रालय या अगरतला में स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। त्रिपुरा के गृह सचिव पीके. चक्रवर्ती ने कहा, हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक शेख हसीना और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर चली गईं। जिसके कुछ घंटों बाद, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी शेख हसीना 2009 से बांग्लादेश में शासन कर रही थीं। वह लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर पांचवीं बार प्रधानमंत्री चुनी गईं थी।

और पढ़े  कई राज्यों में 11 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान,IMD का पूर्वानुमान क्या?

वहीं देश में स्थिति अस्थिर और अनिश्चित होने के कारण, बांग्लादेशी सेना प्रमुख ने सोमवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले बांग्लादेश सरकार ने पहले इंटरनेट को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया था, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने आम जनता से ढाका तक मार्च में शामिल होने के लिए कहा था। हालांकि, एक सरकारी एजेंसी ने सोमवार को लगभग 1:15 बजे ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू करने का आदेश दिया है

  • Related Posts

    नेपाल में फिर कांपी धरती- तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल में 5.0 रही तीव्रता, कहां था केंद्र?

    नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में…

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…