बड़ी खबर इस वक्त की – क्या भाजपा में जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत?: जन्मी अटकलों से पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया पर्दा और दिया यह जवाब।

Spread the love

भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती मेल-मुलाकातों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। हालांकि, सियासी फिजाओं में उन्हें लेकर तरह-तरह के सवाल तैरने लगे तो उन्होंने खुद आगे आकर कहा- अब बुढ़ापे में पार्टी बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। 
विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दो दिन पहले हरीश खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर गए थे। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस शिष्टाचार भेंट बताया था। इस विषय में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंच हरीश रावत को पत्रकारों ने फिर घेर लिया।
इस पर हरीश ने कहा कि वह एक घायल योद्धा हैं। महाभारत में भी घायल योद्धा को देखने विपक्षी खेमे के लोग आते थे। इसमें कोई राजनीति या दूसरा कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस युद्ध में घायल हुए हैं, दोनों बैठकर अपने-अपने घावों को साझा किया।


Spread the love
और पढ़े  लालकुआं: बड़ी खुशखबरी रेलवे फाटक पर जल्द बनेगा फ्लाईओवर,सांसद अजय भट्ट ने दिए फ्लाईओवर बनाने के संकेत
  • Related Posts

    देहरादून: BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं व प्रबंधन पर चर्चा की। बुधवार को सीएम आवास…


    Spread the love

    Dhami: रिकॉर्ड बनाया पर अभी तोड़ना बाकी…कैसा रहा है उत्तराखंड का इतिहास..

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनों को पीछे छोड़कर लगातार चार वर्ष सरकार चलाने का रिकॉर्ड तो बना लिया लेकिन अभी एक रिकार्ड तोड़ना बाकी है। 25 वर्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!