BIG NEWS- हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, 8 फरवरी के बाद से चल रहा था फरार।।

Spread the love

BIG NEWS- हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, 8 फरवरी के बाद से चल रहा था फरार।।

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से अब्दुल मलिक फरार चल रहा था।

हल्द्वानी हिंसा के बाद पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। हिंसा के बाद से पुलिस ने उसकी संपत्ति को भी कुर्क किया था।

मास्टरमाइंड मलिक, उसकी पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज-
सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने, न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

16 फरवरी को जारी हुए थे आरोपियों के पोस्टर-
16 फरवरी को नैनीताल पुलिस ने अब्दुल मलिक समेत नौ लोगों के पोस्टर जारी किए थे। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों के पोस्टर हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *