वृंदावन से बड़ी खबर: बालिका संरक्षण गृह से 5 लड़कियां फरार, तीन घर पहुंचीं…दो की तलाश जारी

Spread the love

 

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) से पांच किशोरी सोमवार रात को छत से कंबल की रस्सी बनाकर भाग गईं। किशोरियों के गायब हो जाने होने से अफरातफरी मच गई। एसएसपी एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। उनकी तलाश में पांच टीमें गठित कर रवाना किया। पुलिस ने दो किशोरियों को उनके घर से एवं तीसरी को चार धाम के समीप से पकड़ लिया है। अन्य दो की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। डीपीओ विकास चंद्र ने एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगर के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में पाॅक्सो व अन्य अलग मामलों में 98 किशोरियों को संरक्षण दिया गया है। सोमवार की रात को यहां हंगामा खड़ा हो गया। रात को बालिकाओं की गिनती की गई तो संख्या पांच कम मिली। खोजने पर पाया कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर कंबल से बनी रस्सी खाली प्लाट में लटकी है। इससे साफ हो गया कि पांचों किशोरियां छत के रास्ते कंबल की रस्सी बनाकर पीछे खाली प्लाॅट में उतरकर गायब हुई हैं। रात को ही तत्काल यहां के प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी।

 

सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद 14 से 17 वर्ष उम्र की लड़कियों के भाग जाने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी, डीपीओ के साथ बाल गृह पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा ने बताया कि रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच महावन, अलीगढ़, नौहझील, दिल्ली, आगरा की रहने वाली पांच गायब हुई हैंं। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें किशोरियां कंबल ओढ़कर सदन से निकलती नजर आईं।

और पढ़े  संभल सीओ की चेतावनी- इतनी ही दिक्कत है तो ईरान चले जाओ, युद्ध लड़ो, सड़क पर नमाज पढ़ने पर भी कही ये बात

 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रात एक बजे सूचना मिली, डीपीओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें बालिकाओं की तलाश में लगाई। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले । मंगलवार की देर रात तक नाैहझील एवं महावन की तीन किशोरियां अपने घर पर ही मिल गई हैं। दो की तलाश जारी है। गायब होने वाली किशोरियों में चार पाॅक्सो एवं एक निराश्रित वर्ग में यहां आश्रय के लिए लाईं गईं थी।

पांच में से तीन किशोरियां मिल गई हैं। बाकी दो की तलाश जारी है। इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम नमामि गंगे को साैंपी गई है। लड़कियों के यहां से जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। -सीपी सिंह, डीएम मथुरा


Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love