बड़ा फैसला: पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पत्नी व बेटे को 10-10 साल की कैद, बहू को 4 साल की सजा

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु मिश्रा को कोर्ट ने 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई है। वहीं उनकी बहू रूपा मिश्रा को चार साल कैद की सजा मिली है। एमपीएमएलए की अदालत ने संपत्ति हड़पने के मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। पूर्व विधायक की पत्नी और उनकी बहू को पहली बार किसी मामले में सजा हुई है। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को ही सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय मिश्रा मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को ही प्रयागराज हाईकोर्ट में एमपीएमएल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब जिले की एमपीएमएलए कोर्ट ने संपत्ति हड़पने के मामले में उनके साथ पूरे कुनबे को सजा सुनाई है।

 

पूर्व विधायक विजय मिश्रा के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने गोपीगंज कोतवाली में पूर्व विधायक, उनकी पत्नी रामलली, बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि विजय मिश्रा 2001 से ही उनके भदोही स्थित पैतृक घर पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए थे और उनकी माइनिंग फर्म पर भी जबरन नियंत्रण कर लिया था।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज विचेचना शुरू की। 2023 में पुलिस ने जब चार्जशीट दाखिल किया तो तीनों के साथ उनकी बहू रूपा मिश्रा का भी नाम शामिल किया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चारों पर दोषी पाया। कोर्ट ने पूर्व विधायक, पत्नी और बेटे को 10-10 साल और बहू को रूपा को चार साल कैददी सजा सुनाई है।

और पढ़े  अयोध्या- दो रिपोर्टों में पथरी, तीन में गायब, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने किया जांच की मांग
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…