अयोध्या- युवक की पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान

Spread the love

 

योध्या में 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सरेसर चवरढार गांव की है। गांव निवासी दिलीप दुबे के पुत्र अभिषेक दुबे (23) की हत्या हुई है। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार कनिवा मोतीगंज मार्ग के किनारे विट्ठलपुर के समीप वह मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला था। शरीर पर जगह-जगह गंभीर जख्म के निशान थे। 

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी

सड़क से आने-जाने वाले लोगों ने समझा कि कोई शराब पीकर पड़ा है। लेकिन, बाद में गहरे जख्म के निशान देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मोतीगंज चौकी और कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर भेजा।

वहां पर हालत नाजुक देखकर चिकित्सक एस.के मौर्य ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सक एस.के मौर्य ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के गहरे जख्म थे।

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता दिलीप दुबे, छोटे भाई अविनाश दुबे और मां गुड्डन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधान अनिल तिवारी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह अभी अविवाहित था। पिता खेती करते हैं।

और पढ़े  राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

मृतक के छोटे भाई अविनाश दुबे ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बड़ा भाई अभिषेक दुबे करीब एक महीने पहले घर से रिश्तेदारी जाने के लिए निकला था। बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों द्वारा पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम कनवा मार्ग किनारे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मोबाइल भी नहीं रखता था मृतक

युवक की हत्या का मामला दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास बाजार और सड़क किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस हत्या की कड़ियों को तलाश रही है। परिजनों ने बताया कि कम पढ़ा लिखा था। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था।

ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक दुबे अक्सर घर के बाहर रहता था। महीनों बाद घर आता था। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love