बड़ी साजिश नाकाम: पठानकोट में बीएसएफ की कार्रवाई,घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, 1 पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर,तलाशी अभियान जारी

Spread the love

 

सीमा सुरक्षा बल को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ के जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया।

बीएसएफ के अनुसार, ’26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स के समक्ष इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  आपदा में उम्मीद बनकर उभरा भारत: दुनिया में गढ़ी मानवीय मदद की अनूठी मिसालें, कैसे संकट में बना भरोसेमंद साथी?
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love