एम्स के नियमों में बड़ा बदला-: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वालों को ही तरजीह, बाकी मरीजों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Spread the love

खिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) ने इलाज के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले मरीजों और दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आने वाले मरीजों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने बताया कि एम्स छोटी-मोटी बीमारियों जैसे खांसी-जुकाम के लिए नहीं बना है। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां गंभीर और जटिल मामलों का इलाज होता है।

 

हर साल आते हैं 50 लाख मरीज
उन्होंने कहा कि हर साल एम्स की ओपीडी में करीब 50 लाख मरीज आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में संसाधन कम पड़ जाते हैं। इसलिए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सामान्य बीमारियों के लिए लोग स्थानीय अस्पतालों या क्लिनिक में जाएं।

 

ताकि जरूरतमंद को मिले इलाज
नए नियमों के तहत बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के आने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रेफरल मरीजों को खास प्राथमिकता इसलिए दी जा रही है, क्योंकि वे ऐसे मामले होते हैं जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में मुश्किल होता है। डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि रेफर मामले ही एम्स की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि ये बदलाव जल्द लागू हो जाएंगे। एम्स ने मरीजों से अपील की है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आएं जिससे अस्पताल में भीड़ कम होगी और जरूरतमंद मरीजों को फायदा पहुंचेगा।

ऐसे बुक करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट … ors.gov.in वेबसाइट पर जाएं नीले रंग में लिखे बुक अपॉइंटमेंट पर क्लिक करें। सारी जारूरी जानकारी भरें। अगर कोई गंभीर समस्या हो, तो रेफरल लेटर साथ लेकर आएं।

Spread the love
और पढ़े  भाजपा- यूसीसी और एक देश-एक चुनाव होगा अगला मिशन, BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने बताया आगे का प्लान
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love