बिग ब्रेकिंग : Truecaller से अब नहीं कर पाएंगे आप कॉल रिकॉर्ड, इस अंतिम तारीख से।।

Spread the love

हाल ही में गूगल ने कहा था कि वह मई 2022 से एंड्रॉयड फोन में सभी तरह की थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग बंद करने वाला है। गूगल ने यह भी साफ किया था कि यदि आपके फोन में इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग है तो आप कॉल रिकॉर्ड कर पाएंगे, लेकिन किसी थर्ड पार्टी एप्स जैसे Truecaller या कॉल रिकॉर्डर एप के जरिए कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे। गूगल ने प्ले-स्टोर की अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है।
Truecaller ने ग्राहकों को दी जानकारी

गूगल की नई पॉलिसी को लेकर Truecaller ने कहा है कि अब उसके एप में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। गूगल की नई पॉलिसी 11 मई से लागू हो रहा है यानी 11 मई 2022 के बाद Truecaller के यूजर्स भी कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे। गूगल 11 मई से API का एक्सेस भी बंद कर रहा है। बता दें कि Truecaller जैसे एप्स कॉल रिकॉर्डिंग के लिए API का ही इस्तेमाल कर रहे थे। ट्रूकॉलर ने कहा है कि ट्रूकॉलर पर कॉल रिकॉर्डिंग सभी के लिए मुफ्त थी, लेकिन अब अपडेट की गई Google की डेवलपर कार्यक्रम नीतियों के अनुसार हम अब कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा देने में असमर्थ हैं।

गूगल के एप से होगी रिकॉर्डिंग

यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि गूगल के डायलर एप्स से यूजर्स 11 मई के बाद भी कॉल रिकॉर्ड कर पाएंगे और यदि फोन में पहले से ही यह सुविधा है तो आप भी कॉल रिकॉर्ड कर पाएंगे। गूगल का सीधा मकसद कॉल रिकॉर्डिंग से थर्ड पार्टी एप्स को पूरी तरह से हटाना है। सीधे शब्दों में कहें तो अब गूगल प्ले-स्टोर से सभी कॉल रिकॉर्डिंग वाले एप्स भी हटाए जाएंगे। गूगल का कहना है कि यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उसने यह फैसला लिया है।

और पढ़े  BJP ने जारी की सूची, चार राज्यों की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *