Big blow:- योगी सरकार ने दिया आजम खां को बड़ा झटका, मौलाना मो. जौहर ट्रस्ट से वापस ली जाएगी विद्यालय की जमीन|

Big blow:- योगी सरकार ने दिया आजम खां को बड़ा झटका, मौलाना मो. जौहर ट्रस्ट से वापस ली जाएगी विद्यालय की जमीन|

जेल में बंद सपा के दिग्गज नेता आजम खां को योगी सरकार की तरफ से एक और बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में रामपुर में मौलाना मो. जौहर ट्रस्ट को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा लीज पर दी गई मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन व भूमि वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

गौरतलब है कि सपा सरकार में शर्तों की अनदेखी करके विद्यालय की जमीन जौहर ट्रस्ट को मात्र 100 रुपये सालाना के किराये पर दी गई थी। मामले में शिकायतकर्ता विधायक आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि सपा कार्यकाल में आजम ने मुर्तजा विद्यालय की जमीन को जौहर ट्रस्ट के नाम करवा लिया था। इसके बाद इसमें रामपुर पब्लिक स्कूल खोल दिया।

भाजपा विधायक का कहना है कि रामपुर शहर स्थित यह जमीन 3825 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है। इसमें सपा का कार्यालय भी है। जमीन की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 10 करोड़, जबकि मार्केट रेट 100 करोड़ से ज्यादा है। डीएम रामपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इस जमीन को माध्यमिक शिक्षा को लौटाने का फैसला किया है।

और पढ़े  UP-सितंबर के पहले ही दिन प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश, टूटा 125 साल पुराना रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
  • Related Posts

    सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR

    मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस…

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…